नई दिल्ली (एडीएनए)। रेटिंग एजेंसी ICRA ने 2026 को भारतीय़ एविएशन के लिए खराब बताय़ा है। एजेंसी के अनुसार इस साल भारतीय़ एविएशन को 18 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो सकता है।
रेटिंग एजेंसी के अनुसार 2025 से ही भारतीय एविएशन सेक्टर डगमगाता दिख रहा है जो 2026 में और गोता खा सकता है। ICRA की एस रिपोर्ट से एयरलाइंस कंपियों की नींद उड़ गई है। हालांकि यह आकड़ा चौकाने वाला माना जा रहा है कि क्य़ोंकि कुछ समय से भारतीय एविएशन सेक्टर में वूम थी, यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। लगातार एय़रपोर्ट बढ़ रहे हैं और इसी के साथ नई एयरलाइंस भी मैदान में उतर रही हैं। पहले रेटिंग एजेंसी ने ही कहा था कि घाटा एक हजार करोड़ तक जा सकता है लेकिन अब यह दोगुने के करीब बताया गया है।
रेटिंग एजेंसी ICRA के अनुसार घरेलू पैसेंजर की ग्रोथ का अनुमान पहले 5-6 फीसती तक लगाया गया था जो अब 0.3 फीसदी ही रह गया है। इसके पीछे कई कारण बताए गए हैं, इसमें सबसे बड़ा कारण 2025 में एयर इंडिया बोइंग हादसा बताया गया है। इससे लोगों के मन में डर घर गया है और लोग कम से कम हवाई यात्रा करना चाहते हैं। इसके बाद दिसंबर 2025 में इंडिगो संकट को भी बड़ा कारण माना जा रहा है, जिसमें करीब 4500 फ्लाइट्स रद्द की गई थीं। ICRA के अनुसार इससे लोगों का भरोसा टूटा है। ICRA के अनुसार देश के अंदर ही नहीं बल्कि विदेशों की हवाई यात्रा भी इससे प्रभावित हुई है, विदेश यात्रा करने वाले पैसेंजर ग्रोथ का अनुमान पहले 13-15 फीसदी तक था जो अब 7-9 फीसदी ही रह गया है। कई सीमाओं पर बढ़े तनाव और युद्धों के कारण यह ग्रोथ भी आधे के करीब रह गई है। इससे रेवेन्यू पर सीधा असर पड़ता है और विमानन कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ता है। ICRA के अनुसार एक बड़ा कारण रुपये की कमजोरी भी है, डालर के मुकाबले लगातार रुपया गिरने से एविएशन सेक्टर को बड़ा झटका लगा है। इससे लीज रेंट, स्पेयर पार्ट्स और ईंधन की खरीद पर बड़ा असर पड़ रहा है।
ICRA की मानें तो 2025 में थोड़ा राहत मिली थी जब 1.54 करोड़ लोगों ने घरेलू उड़ानों में सफर किया, इसमें करीब साढ़े 8 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई थी। लेकिन य़ह ग्रोथ एयरलाइंस से बढ़े खर्चों के मुकाबले कम रही इसलिए घाटा बढ़ता जा रहा है। ICRA ने साफ कहा है कि 2026 में एविएशन सेक्टर में 18 हजार करोड़ या इससे भी अधिक घाटा हो सकता है।