बेंगलुरु (एडीएनए)। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के ग्राउंड स्टाफ ने शर्मसार करने वाली हरकत की। स्टाफ ने जांच के नाम पर विदेशी महिला यात्री से छेड़छाड़ की, शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बहुत गंभीर घटना सामने आयी है, यहां से पुलिस ने एयर इंडिया से जुड़े ग्राउंड स्टाफ को एक विदेशी महिला के यौन उत्पीड़न में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एयर इंडिया के ग्राउंड स्टाफ में तैनात मोहम्मद अफगान अहमद ने खुद को सुरक्षाकर्मी बताकर विदेशी महिला के साथ हरकत की, जबकि वह सुरक्षा जांच से जुड़ा नहीं था।
पीड़ित 32 वर्षीय महिला दक्षिण कोरिया की रहने वाली है और नवंबर में टूरिस्ट वीजा पर भारत आयी थी। भारत में दौरा पूरा करके वह अपने देश लौटने के लिए डिपार्चर एरिया में पहुंची थी, यहीं पर सुरक्षा जांच के बहाने ग्राउंड स्टाफ ने छेड़छाड़ की साजिश रची। सुरक्षा जांच के नाम पर महिला को वह पुरुष टायलट के पास सुनसान स्थान पर ले गया और गंदी हरकत की। महिला ने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस से की जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।