Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत

मुंबई (एडीएनए)। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन आज सुबह यानी 28 जनवरी 2026 को क्रैश बारामती में लैडिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई। 

हादसा उस समय हुआ जब अजित पवार का विमान बारामती की एयर स्ट्रिप पर लैंड कर रहा था। अचानक आयी खराबी से विमान लैंडिंग से पहले क्रैश हो गया और आग का गोला बन गया। पूरा विमान जलकर खाक हो गया। अजित पवार मुंबई से बारामती पब्लिक मीटिंग के लिए जा रहे थे। वह बारामती में जिला परिषद के चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, उनको बारामती में चार पब्लिक मीटिंग को संबोधित करना था।

दिल्ली में मौजूद सांसद पत्नी सुमित्रा पवार, चचेरी बहन सुप्रिया सुले, दोनों बेटे और परिवार के लोग दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो हो गए। अजित पवार 8 बार विधायक रहे और 6 बार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे। अजित पवार ने महाराष्ट्र में सबसे अधिक बार बजट पेश किया। 66 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। वह महाराष्ट्र की राजनीति में सबसे ज्यादा चर्चित नेता थे। चाचा शरद पवार से अलग होकर भाजपा के साथ सरकार में शामिल हुए थे लेकिन फिर से परिवार के करीब आ रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे के बारे में जानकारी ली है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.