Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

इंडिगो पर चला डीजीसीए का डंडा, भरना होगा 22.20 करोड़ का जुर्माना

नई दिल्ली (एडीएनए)। स्टाफ कमी का हवाला देकर हजारों उड़ानें रद्द करने वाली देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो पर डीजीसीए ने 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ इंडिगो को 50 करोड़ की बैंक गारंटी भी देनी होगी।

दिसंबर 2025 की शुरुआत में इंडिगो एयरलाइंस ने लाखों यात्रियों के लिए संकट पैदा कर दिया था। स्टाफ की कमी बता एयरलाइंस ने हजारों डोमेस्टिक और विदेशी फ्लाइट्स कैंसिल की थीं जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा था। जांच के लिए डीजीसीए ने एक कमेची बनायी थी जिसकी रिपोर्ट बेहद चौकाने वाली है। इसीलिए डीजीसीए ने सुधार की गारंटी के तौर पर 50 करोड़ की बैंक गारंटी जमा करने का आदेश दिया है।

कमेटी ने बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिलेशन को इंडिगो मैनेजमेंट की बड़ी विफलता माना, इसलिए डीजीसीए ने इंडिगो के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन सेंटर को तत्काल जिम्मेदारियों से हटाने का भी आदेश दिया है। कमेटी ने अनुसार बिना प्लानिंग इंडिगो ने अपरेशन बढ़ा दिया जिससे इतना बड़ा संकट पैदा हुआ। कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार एयरलाइंस ने ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए बिना प्लानिंग यात्रियों को संकट में डाला।

कमेटी ने सुझाव दिया है कि इंडिगो अपना आईटी सिस्टम अपग्रेड करने के साथ अन्य सुधार लागू करे। जैसे-जैसे एयरलाइंस सुधार लागू करती जाएगी बैंक गारंटी की रकम रिलीज होती जाएगी। कमेटी रिपोर्ट के अनुसार इंडिगो संकट में 3 लाख से ऊपर यात्री प्रभावित हुए थे।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.