Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

एयर इंडिया ने 3 सालों में 1000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया, और एयरलाइंस में भी बढ़ा छटना की खतरा

नई दिल्ली (एडीएनए)। एयरलाइंस में बढ़ते खर्चे का असर दिखने लगा है, टाटा समूह की एयर लाइंस एयर इंडिया ने तीन सालों के अंदर एक हजार से अधिक कर्मचारियों को बाहर किया है, हालांकि एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन का कहना है कि इन कर्मचारियों को नैतिकता संबंधी मुद्दों के उल्लंघन यानी खराब व्यवहार के कारण निकाला गया है।

दरअसल एयर इंडिया पिछले कुछ सालों से आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। पिछले वित्तीय वर्ष में ही एयर इंडिया को 26700 करोड़ का घाटा हुआ है। यह घाटा तमाम प्रतिबंधों, हवाई क्षेत्रों में रोक और बढ़ते तेल कीमतों के कारण हुआ है। ऐसे में कोई भी एयरलाइंस अपने खर्चों में कटौती करेगी। लगभग सभी एयरलाइंस ने अपनी अन्तर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों में कटौती की है, जाहिर फ्लाइट कम होने से यात्री घटे लेकिन पूरा स्टाफ काम कर रहा है जिसका पूरा खर्चा देना पड़ रहा है इसलिए अब एयरलाइंस कुछ न कुछ कारण बताकर कर्मचारियों की छटनी का बहाना खोज रही हैं।

एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने पिछले दिनों टाउनहॉल में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमों के उल्लंघन और खराब आचरण के कारण सैकड़ों कर्मचारियों को हटाना पड़ा है, इसलिए सभी कर्मचारी अपना आचरण अच्छा रखें। उन्होंने बताया इनमें वह कर्मचारी भी शामिल हैं जिन्होंने विमान से तस्करी की। हालांकि सीईओ के इस बयान को एविएशन सेकटर में पूरी तरह सही नहीं माना जा रहा है, विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ते खर्चों के कारण सभी एयरलाइंस को इस तरह के कदम उठाने पड़ सकते हैं।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.