नई दिल्ली (एडीएनए)। अमेरिका में फ्लोरिडा के पेन्साकोला बीच पर आज यानी 10 जुलाई 2026 को उस समय तूफान खड़ा हो गया जब यूएस नेवी का फाइटर जेट आराम फरमा रहे लोगों को एकदम छू कर निकला। इस फाइटर जेट ने कुछ सेकेंड के लिए तूफान मचा दिया। लोग कुछ सेकेंड के लिए कांप गए, उनके लिए यह डरावना सपने जैसा था। वीडियो वायरल होते ही यूएस नेवी ने जांच के आदेश दिए हैं।
पेन्साकोला बीच पर धूप सेंक रहे लोग उस समय अचानक सहम गए जब यूएस नेवी का ब्लू एंजल्स फाइटर जेट एकदम समुद्र तट को छूता हुआ तूफान की रफ्तार से गुजरा। धूप सेंक रहे लोगों के टेंट और छतरियां फाइटर जेट की हवा के साथ उड़ गईं। समुद्र किनारे आराम फरमा रहे सैलानी डर गए, उनको लगा फाइटर जेट क्रैश होने वाला है।
बताते हैं कि यूएस नेवी का ब्लू एंजल्स फाइटर जेट इतनी कम उंचाई से गुजरा मानो समुद्र का तट छूने वाला हो। वहां मौजूद लोग तेज आवाज और फाइटर जेट को इतना नजदीक देखकर डर गए। यह नजारा बेहद डरावना था। वहां मौजूद कुछ लोगों ने फाइटर जेट का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। यह नजारा सामने आते ही यूएस नेवी ने इसे गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दे दिए हैं।