Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

वह 40 सेकेंड... और भारत के हीरो ने बचा ली 174 हवाई यात्रियों की जान

नई दिल्ली, (एडीएनए)। 9/11 का दोहराया जाना तय था, फ्लाई दुबाई की फ्लाइट FJ 1073 के ओमानी को-पायलट ने अपना काम कर दिया था, लेकिन भारत के हीरो स्मित मच्छार ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जो एविएशन के इतिहास में कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। सिर्फ 40 सेकेंड यानी एक मिनट से भी कम समय में स्मित ने वह किया जिसकी कल्पना मात्र से शरीर में एकबारगी कंपन दौड़ जाती है। विमान तेजी जमीन से टकनारे के लिए तेजी से नीचे जा रहा हो, विमान बचाने का प्रयास करने पर कुल्हाड़ी से हमला हो रहा हो यानी खुद की मौत सामने दिख रही हो ऐसे में 174 यात्रियों की जान बचाने के लिए स्मित जिस साहस के साथ त्वरित एक्शन में आए उसकी कल्पना करके दूसरे पायलट और एविएशन विशेषज्ञ भी हैरत में हैं।

एविएशन विशेषज्ञों और तमाम पायलटों का मानना है कि जिस तेजी से विमान 14000 फीट से भी ज्यादा नीचे आया उसे हवा के दबाव के चलते क्रैश हो जाना चाहिए था। तुरंत एक्शन में आकर स्मित मच्छार ने जिस तरह विमान को ऊपर उठाया वह कल्पना से बाहर है। स्मित खुद समझ रहे होंगे की अब विमान को क्रैश होने से बचाना नामुमकिन है फिर भी वह न केवल को-पायलट के हमले से जूझे बल्कि विमान को भी बाखूबी संभाला। उस समय उनकी जो मनाःस्थिति रही होगी उसकी कल्पना मात्र से एक इंसान कांप जाता है ऐसे में कुछ सेकेंडों में न केवल विमान को संभाला बल्कि को-पायलट को भी संभाला और कॉकपिट का दरवाजा खोलकर उसे क्रू मेंबरों और यात्रियों के बवाले किया। विशेषज्ञ मानते हैं कि सिर्फ 40 सेकेंड की देरी होती तो विमान क्रैश हो जाता और 174 यात्रियों के साथ क्रू मेंबरों की जान चली जाती यानी एक और 9/11 दोहराया जाता और दुनिया के समने एक और तबाही सामने आती।

कौन है को-पायलट, क्या किसी आतंकी संगठन से इशारे पर की साजिश

अब तक यह तो साफ नहीं हो पाया है ओमानी को-पायलट आखिर कौन है और क्या किसी आतंकी संगठन के इशारे पर उसने इतनी बड़ी साजिश रची थी। इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति ने उसके ईरानी होने और ईरान के इशारे में पर काम करने की आशंका जतायी है तो ईरान ने इजराइल पर पलटवार किया है। ईरान ने कहा कि इजराइल झूठ बोलकर पूरा ठीकरा ईरान पर फोड़ना चाहता है ताकि वह किसी तरह अपने देश की सत्ता में काबिज रहें। आरोप-प्रत्यारोपों के बीच फिलहाल को-पायलट से पूछताछ और बड़े स्तर पर जांच जारी है लेकिन अभी साफ नहीं हो पाया कि उसने सिर्फ खुद आत्महत्या के लिए इतने विमान यात्रियों की जान खतरे में डाली या फिर यह किसी आतंकी संगठन की साजिश थी।

पीएम मोदी ने लिए मच्छार के हालचाल

इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने स्मित मच्छार से फोन पर बात कर उनके हालचाल लिए और उनके परिवार से स्थिति जानी। इससे पहले पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर ट्रंप और नेतन्याहू से लेकर पूरी दुनिया ने उनके साहस को सलाम किया है। भारत ही नहीं दुनिया के कई हिस्सों में उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की जा रही है और उनके लिए पूजा-पाठ और दुआएं की जा रही हैं।

पहली बार कॉकपिट में इस तरह की घटना

कॉकपिट पर इस तरह की घटना दुनिया में पहली बार हुई है, जब किसी को-पायलट ने खुद विमान क्रैश कराने की कोशिश की हो और रोकने पर कैप्टन पर हमला किया हो। कॉकपिट में इमरजेंसी के लिए जो कुल्हाड़ी रखी जाती है उसका इस्तेमाल को-पायलट ने स्मित मच्छार पर हमले के लिए किया। दरअसल यह कुल्हाड़ी इसलिए रखी जाती है ताकि किसी इमरजेंसी में फंसने पर पायलट उससे विमान के शीशे तोड़ सकें। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के पूर्व संयुक्त सचिव डा. सनत कौल कहते हैं फ्लाईदुबई की फ्लाइट का मामला चौकाने वाला है और शायद दुनिया में पहली बार हुआ है।

भारत के हवाई अड्डों में लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर

विमानन सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए भारत के हवाई अड्डों में फुल बॉडी स्कैनर लगाए जाएंगे। पहले चरण में दिल्ली समेत देश के 8 हवाई अड्डों में इसकी योजना बनायी गई है।

नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक राजेश निरवान के अनुसार बेंगलुरु और कोच्चि हवाई अड्डों में फुल बॉडी स्कैनर का परीक्षण चल रहा है, और इसके आकड़े जुटाई जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देखा जा रहा है कि इससे कितने अलार्म बजते हैं और क्या समस्या आ रही है। उन्होंने बताया परीक्षण के बाद देश के प्रमुख हवाई अड्डों में यह लगाए जाएंगे जिससे एयरपोर्ट पर घुसने वाले किसी भी व्यक्ति की पूरी गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.