नई दिल्ली, (एडीएनए)। मध्य अमेरिका में स्थित ग्वाटेमाला की प्रसिद्ध लेक एटिटलान झील में खराब मौसम और बारिश के कारण एक हेलीकाप्टर क्रैश होकर गिर गया। हेलीकाप्टर में 7 लोग सवार थे। तुरंत बचाव कार्य शुरू करके 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि दो लोग झील में बह गए जिनकी तलाश हो रही है।
हेलीकाप्टर लॉ ऑरोरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 7 लोगों को लेकर उड़ा था जिसे झील के उत्तरी तट पर स्थित एक होटल परिसर में उतरना था। बीच में मौसम बहुत खराब होने से हेलीकाप्टर अनियंत्रित हुआ और झील के ऊपर ही क्रैश होकर गिर गया। तुरंत रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया जिससे गोताखोरों ने 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 2 की तलाश अभी जारी है। लापता लोगों में एक पायलट भी शामिल है। गोताखोरों और नौसेना की टीमों का रेस्क्यू आपरेशन जारी है।