Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

दुनिया का अकेला ऐसा एयरपोर्ट जो बिना एसी के एसी से ज्यादा रहता ठंडा, बचती हर साल करोड़ों की बिजली

नई दिल्ली, (एडीएनए)। हिंद महासागर में स्थित फ्रांसीसी द्वीप रियूनियन का रोलांड गैरोस एयरपोर्ट पूरी दुनिया के लिए मिसाल है। इस एरोपोर्ट को ऐसे डिजाइन किया गया है जिससे बिना कोई एसी लगाए, एसी से भी ज्यादा ठंडा रहता है। इससे न केवल हर साल करोड़ों की बिजली बचती है बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण का बड़ा उदाहरण है। इस एयरपोर्ट ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

एयरपोर्ट के टर्मिनल को ठंडा रखने के लिए किसी एयर कंडीशनर यानी एसी का इस्तेमाल करने के बजाय इसे प्राकृतिक हवा से ठंडा रखा जाता है। टर्मिनल की छत को इस तह घुमावदार और कैन्यन आकार का बनाया गया है जो बाहर से आने वाली समुद्री हवाओ को अंदर खींचता है। हवा के बहाव को बनाए रखने के लिए अंदर छत पर बड़े-बड़े पंखे लगाए गए हैं। गर्मियों में जब यहां का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और इससे अधिक होता है तब यही हवा एसी जैसी 4-5 डिग्री की ठंडक महसूस कराती है।

एसी जैसा ठंडा रखने के लिए आधुनिक तकनीक से बनाए गए इस टर्मिनल पर 800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आयी है और इससे हर साल करीब दो करोड़ की बिजली की बचत होती है। एसी न होने से एयरपोर्ट पर बिजली का खर्च 60 फीसदी तक कम हुआ है और कार्बन का उत्सर्जन 8 फीसदी तक घटा है जो पर्यावरण के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस एयरपोर्ट ने दुनिया भर का ध्यान खींचा है और दूसरे देश खासकर विकसित देशों को इस तरह एयरपोर्ट और दूसरी इमारतें तैयार करने की प्रेरणा मिली है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.