Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

तूफान में फंसे इंडिगो के विमान को पाकिस्तान ने दी थी अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति

नई दिल्ली (एडीएनए)।

इंडिगो के ‘ए321 नियो’ विमान की उड़ान संख्या ‘6ई 2142’ को पठानकोट के निकट ओलावृष्टि और भीषण खराब मौसम का सामना करना पड़ा था। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली इस इंडिगो की फ्लाइट के पायलट ने खराब मौसम से बचने के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन पाकिस्तान ने अनुरोध को ठुकरा दिया। तूफान के कारण विमान का नोज रेडोम क्षतिग्रस्त हो गया था, पाकिस्तान से मदद न मिलने के बावजूद विमान में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। डीजीसीए विमान के खराब मौसम की चपेट में आने की घटना की जांच कर रहा है।

डीजीसीए ने दी पूरी जानकारी

डीजीसीए के अनुसार, पायलट ने खराब मौसम के कारण वायुसेना के उत्तरी नियंत्रण (आईएएफ) से बाईं ओर (अंतरराष्ट्रीय सीमा) जाने का अनुरोध किया था, लेकिन मंजूरी नहीं मिली। बाद में चालक दल ने खराब मौसम से बचने के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश के लिए लाहौर संपर्क किया, लेकिन उसे भी अस्वीकार कर दिया गया। 

डीजीसीए अधिकारियों ने बताया कि पायलट ने पहले वापस लौटने का फैसला किया था लेकिन तूफान और बादल के कारण उन्होंने खराब मौसम में ही आगे बढ़ने का फैसला किया। इसके बाद उन्हें ओलावृष्टि और भीषण खराब मौसम का सामना करना पड़ा। पायलट ने खराब मौसम से बचने के लिए श्रीनगर की ओर सबसे छोटे मार्ग से उसी दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किया।

इस तरह की चेतावनी जारी की गई

डीजीसीए के अनुसार आंधी-तूफान के दौरान ‘एंगल ऑफ अटैक फॉल्ट’, ‘अल्टरनेटिव लॉ प्रोटेक्शन लॉस्ट’, ‘बैकअप स्पीड स्केल अनरिलायबल’ होने की चेतावनियां जारी की गईं। ‘एंगल ऑफ अटैक फॉल्ट’ विमान के पंखों और हवा के बीच के कोण को मापने और व्याख्या करने के लिए जिम्मेदार प्रणाली में खराबी का संकेत होता है। ‘अल्टरनेटिव लॉ प्रोटेक्शन लॉस्ट’ से तात्पर्य उड़ान नियंत्रण कानून से है जो कई प्रणालियों या सेंसर में खराबी को दर्शाती हैं जबकि ‘बैकअप स्पीड स्केल अनरिलायबल’ एयरबस विमानों में प्रयुक्त एक प्रणाली होती है, जो वायुगति संकेत में गड़बड़ी की स्थिति में पायलटों को सुरक्षित उड़ान गति बनाए रखने में सहायता करती है।

तेज हवाओं की वजह से विमान के ‘ऑटोपायलट’ (स्वचालित मोड) में खराबी आ गई और विमान की गति में बदलाव हुआ। डीजीसीए ने कहा कि विमान की उतरने की दर 8,500 फुट प्रति मिनट तक पहुंच गई, चालक दल ने ओलावृष्टि से बाहर आने तक विमान को ‘मैन्युअल’ रूप से उड़ाया।

वायुसेना ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

भारतीय वायुसेना ने इस बातद की पुष्टि की कि लाहौर एटीसी ने इंडिगो की फ्लाइट 6E 214 को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के उपयोग की अनुमति देने से मना कर दिया था। इसके बाद फ्लाइट को श्रीनगर हवाई क्षेत्र में सुरक्षा के साथ लैंडिंग तक मदद दी गई। एयरफोर्स के अनुसार भारतीय नॉदर्न एरिया कंट्रोल ने पायलट को कुछ सलाह दी और विमान को वैकल्पिक मार्ग से श्रीनगर की ओर मोड़ा। यहां से वायुसेना ने नियंत्रण अपने हाथ में लिया और सुरक्षित लैंडिंग कराई।

इनपुट- पीटीआई

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.