नई दिल्ली, (एडीएनए)। कर्नाटक के गुलबर्ग में रेड बर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग एकेडमी का एक और ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है मल्टी इंजन वाले विमान के दोनों इंजन फेल हो गए और उसे रनवे से बाहर उतारा गया। हादसे में कोई हताहत हुआ है या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल बाहर नहीं आ पायी है।
हादसा 06 अक्टूबर 2026 यानी मंगलवार शाम हुई, बताया जा रहा है कि बारामती, महाराष्ट्र की रेड बर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग एकेडमी का विमान कर्नाटक के गुलबर्ग में प्रशिक्षण उड़ान पर था। इस बीच उसमें तकनीकी खराबी आयी और इंरजेंसी लैंडिंग के दौरान वह रनवे के बाहर उतरा जिससे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रेड बर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग एकेडमी महाराष्ट्र के बारामती के अलावा कर्नाटक के गुलबर्ग और कालाबुर्गी में भी ट्रेनिंग सेंटर चलाती है।
रेड बर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग एकेडमी के विमान लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं, इससे पहले हाल में यानी 13 मई 2026 को भी एकेडमी का एक ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हुआ था। तकनीकी खराबी के कारण विमान की बारामती एयरपोर्ट के पास गोजूबावी गांव में इमरजेंसी लैडिंग कराई गई थी और वह बिजली के पोल से टकरा गया था। 2021 से लेकर अब तक रेड बर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग एकेडमी के 8 से ज्यादा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं और ट्रेनी पायलटों की जान खतरे में पड़ चुकी है। गुलबर्ग में ताजा हादसे की जांच शुरू हो गई है, लेकिन और विवरण अभी बाहर आना बाकी है।