Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

इंजन तो मिले लेकिन भारत को कब मिलेगा तेजस मार्क-1 ए लड़ाकू विमान, वायुसेना को रक्षा तैयारियों में आ रही दिक्कतें

नई दिल्ली, (एडीएनए)। अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस ने भारत को पिछले दिनों तेजस के तीन और इंजन भेज दिए, इस तरह कंपनी भारत को अब तक तेजस के 10 इंजन भेज चुकी है लेकिन देश को यह विमान कब मिलेगा इसके बारे में कंपनी ने अभी तक कुछ नहीं बताया है।

दरअसल इंजन मिलने के बाद विमान में उसे लगाने, ग्राउंड टेस्टिंग और उड़ा परीक्षण जैसी जटिल प्रक्रिया में काफी समय लगता है, इसके लिए कंपनी ने फिलहाल पहले विमान की डिलीवरी की तस्वीर अभी तक साफ नहीं की है। एचएएल ने 48 हजार करोड़ कीमत वाले 83 तेजस विमानों का पहला आर्डर दिया है। इसके बाद सरकार की ओर से 97 और विमानों की मंजूरी के बाद अब कुल आर्डर 180 विमानों का हो गया है। तेजस मिलने में देरी के कारण वायुसेना की अपनी तैयारियों में दिक्कत आ रही है। रक्षा मंत्रालय ने भी देरी का जिक्र करते हुए इस पर आपत्ति दर्ज कराई है।

एचएएल से लेकर रक्षा मंत्रालय ने अमेरिकी कंपनी को जल्द विमान मुहैया कराने की चेतावनी दी है, कहा गया है कि 10 इंजन तो मिल गए लेकिन अभी तक एक भी विमान तैयार नहीं हो पाया है। इधर एचएएल ने एसेंबली लाइनों पर काम शुरू कर दिया है, उसका दावा है कि हर साल वह 24 विमान तैयार करेगा लेकिन इसके लिए अमेरिका और समय पर और इंजन और विमान उपलब्ध कराने होंगे। अमेरिकी कंपनी की देरी के चलते वायुसेना का तेजस प्रोजेक्ट फेल हो रहा है और उसे अपनी अगली तैयारियों में दिक्कत आ रही है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.