Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

कांगो में प्लेन क्रैश, दो सैन्य अधिकारियों समेत सवार सभी 14 लोग मारे गए

नई दिल्ली, (एडीएनए)। मध्य अफ्रीका के देश डेमोक्रेटिक ऑफ कांगो में बड़ा विमान हादसा हुआ। विमान में आयी तकीकी खराबी से वह क्रैश हो गया और नीचे गिरते ही आग का गोला बन गया। विमान में सवार दो लेफ्टिनेंट कर्नल समेत सभी 14 लोगों की मौत हो गई। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कांगा में विमान किक्विट से किंशासा लौट रहा था। हजारों फीट की उंचाई पर विमान में अचानक खराबी आ गई जिससे पायलटों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला और वह क्रैश हो गया। विमान तेजी से नीचे गिरा और धरती से टकराते ही उसमें आग लग गई। विमान में देश के दो बड़े सैन्य अधिकारी समेत 14 लोग सवा थे। हादसे में सभी 14 लोग मारे गए। कांगो की सेना के अनुसार हादसे में लेफ्टिनेंट जनल मुतोम्बो तिएंदे और लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया मारे गए हैं जो सेना के लिए बड़ी क्षति है। तिएंदे सैन्य अदालत प्रमुख थे जबकि लिकुलिया सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल थे।

कांगो सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेंगे के अनुसार दोनों सैन्य अधिकारियों के अलावा विमान में प्रतिनिधिमंडल के 12 सदस्य सवार थे। विमान का चालक दल भी हादसे का शिकार हो गया। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार हादसा विमान में आयी तकनीकी खराबी के कारण हुआ, उन्होंने कहा कि हादसे की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। कांगो में हादसा उस समय हुआ है जब देश पहले से संकट से जझ रहा है और वह विद्रोह समूहों से लड़ रहा है। देश में रवांडा समर्थित कई विद्रोही समूह सक्रिय हैं जिनसे देश जूझ रहा है। कई इलाकों में इन समूहों ने कब्जा भी कर लिया है, सुरक्षा के संकट से जूझ रहे देश के लिए हादसा बेहद परेशान करने वाला है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.