Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

फ्लोरिडा में कार पर उतरा विमान, पायलट बचे

नई दिल्ली (एडीएनए)। अमेरिका के फ्लोरिडा में हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान चलती कार पर उतर गया। कार से टकराते हुए विमान उछड़कर उसके आगे जाकर रुक गया। हादसे में कार चालक महिला घायल हो गई, हालांकि विमान में सवार दोनों पायलट बाल-बाल बच गए। 

फ्लोरिडा में हादसा उस समय हुआ जब विमान के दोनों इंजन फेल हो गए। इंजन फेल होने पर पायलटों ने हाईवे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया, लैंडिंग के समय विमान बीच में आयी कार पर उतर गया। कार से ऊपरी हिस्से से टकराते हुए विमान उसके आगे हाईवे पर गिरकर रुक गया। हादसे में विमान के परखचे उड़ गए लेकिन दोनों पायलट सुरक्षित बाहर आ गए। कार चला रही महिला को चोटे आयी हैं जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे कई घंटे तक हाईवे पर यातायात रुका रहा।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.