Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

हवाई अड्डों पर क्यों भर रहा पानी, हजारों खर्च कर परेशान हो रहे हवाई यात्री

नई दिल्ली, (एडीएनए)। अरबों खर्च कर हाल में तैयार नोएडा (जेवर) हवाई अड्डे में पहली बरसात में पानी भरा तो यात्रियों को पानी मंझाकर हवाई यात्रा करनी पड़ी। अब लगातार बारिश से दिल्ली हवाई अड्डे में पानी भरा तो कई फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा और कई फ्लाइट घंटों लेट हो गईं। इससे हजारों रुपये खर्च कर महंगे हवाई टिकट खरीदने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश में शहरों की सड़कों में जल भराव आम बात है, कहा जाता है कि नगर निगमों के पास इतना पैसा नहीं है कि ड्रेनेज सिस्टम को आधुनिक बना सकें लेकिन जिन एयरोपर्ट बनाने में अरबों रुपये खरे हो रहे हैं उनका ड्रेनेज सिस्टम भी ऐसा हो कि एयरपोर्ट में पानी भर जाए तो इससे शर्म की बात क्या हो सकती है। यात्री हजारों रुपये के महंगे हवाई टिकट इसलिए खरीदते हैं ताक सुविधाजनक ढंग और आराम से यात्रा कर सकें लेकिन यहां उल्टा हो रहा है।

जेवर एयरोपर्ट का उद्घाटन मार्च में हुआ और 15 जून से यहां से फ्लाइट शुरू हो गईं लेकिन इसकी हालत भी बदतर है। दावा था कि यह एशिया का सबसे बड़ा और आधुनिक एयरपोर्ट बनने जा रहा है। लोगों को एयरपोर्ट से बड़े-बड़े सुने दिखाए गए थे लेकिन पहली ही बरसात में जब एयरपोरट की लॉबी और रनवे पर पानी भर गया तो इसकी असलियत सामने आ गई। तमाम मशक्कत के बाद पानी निकालकर इसे चालू किया जा सका, कई यात्री तो पानी मंझाकर फ्लाइट पकड़ने गए।

अब पिछले दो दिन की बारिश से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 और 3 के आने-जाने वाले रास्तों पर पानी भर गया। इससे यात्रियों को घुटनों पानी मंझाकर जाना पड़ा। इससे शर्मनाक बात और क्या हो सकती है कि हवाई यात्रियों के आम सड़क की तरह पानी मंझाकर फ्लाइट पकड़ने के लिए जाना पड़े। टर्मिनल-3 तो आमतौर पर इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए इस्तेमाल होता है यानी विदेश जाने वाले यात्रियों को भी पानी मंझाकर निकलना पड़ा। भारी बारिश और मौसम की मार भी यात्रियों को झेलनी पड़ी, 12 से ज्यादा उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा और 400 से ज्यादा उड़ानें लेट हो गईं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.