Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

एयरलाइंस की लापरवाही से खतरे में हवाई यात्रियों की जान, एक के बाद एक जानलेवा हादसे

नई दिल्ली, (एडीएनए)। एयरलाइंस और पायलट की लापरवाही से हवाई यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई है। एक के बाद एक जानलेवा हादसे बता रहे हैं कि अगर समय पर कड़े फैसले न लिए गए तो फिर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है और सैकड़ों हवाई यात्रियों की जान जा सकती है।

12 जून 2025 का एयर इंडिया विमान हादसा अभी दुनिया भूली नहीं है जिसमें विमान में सवार यात्रियों के अलावा अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कालेज के लोग चपेट में आए थे और 260 लोगों की मौत हुई थी। तब से साल-सवा साल के अंदर कई ऐसे हादसे सामने आ चुके जिनमें सैकड़ों हवाई यात्रियों की जान पर बन आयी, हालांकि एक-दो मामलों को छोड़कर ज्यादा लोग हताहत नहीं हुए।

हाल ही में 04 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट 36000 फीट की उंचाई पर अचानक 300 फीट नीचे गिरी थी। प्रारंभिक जांच में एयर टर्बुलेंस और विमान में तकनीकी खराबी के साथ मुख्य पायलट गांजे के नशे में मिला था। यानी विमान में सवार 137 यात्रियों व 8 क्रू मेंबरों की जान पायलट ने खतरे में डाल दी थी। इसके बाद एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने फ्लाइंग से पहले अपने सभी पायलटों के डोप डेस्ट का फैसला किया है। इसके बाद भी कुछ पायलट डोप टेस्ट में नशे के आदी पाए गए हैं।

31 अगस्त को 36 हजार फीट की उंचाई पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान का एक इंजन इसलिए बंद हो गया क्योंकि उसमें फ्यूल नहीं पहुंच रहा था। कोच्चि से आबूधाबी जा रही इस बोइंग के एक इंजन ने उड़ान भरने के 45 मिनट बाद ही काम करना बंद कर दिया था। पायलटों ने तुरंत कोच्चि हवाई अड्डे से संपर्क किया और वापस विमान की लैंडिंग कराई। वापस लैडिंग क्यों कराई गई इसकी जानकारी यात्रियों को नहीं दी गई, इसका खुलासा 7 सितम्बर को हुआ। अब इसकी जांच हो रही है कि इतनी लम्बी फ्लाइट का इंजन कैसे अचानक खराब हुआ और पास में कोई एयरपोर्ट न होता तो बड़ा हादसा हो सकता था और सैकड़ों यात्रियों की जान जा सकती थी।

यही नहीं कुआललंपुर से जेद्दा जा रही मलेशिया एयरलाइंस के विमान में भी तकनीकी खराबी आने से इसकी चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस विमान में 186 यात्री और कई क्रू मेंबर सवार थे। अधिकारियों के अनुसार इसके इंजन-2 में कुछ खराबी आयी थी। इसी बीच तिरुचरापल्ली से सिंगापुर जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी आयी जिससे विमान को चेन्नई डायवर्ट करना पड़ा। दोनों घटनाएं सोमवार यानी 7 सितंबर 2026 को हुईं जिसमें सैकड़ों हवाई यात्रियों की जान खतरे में पड़ी।

उधर अमेरिका में एक कारगो प्लेन रनवे पर कई गाड़ियों से टकराता चला गया जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को अमेजन का एक कागो प्लेन रनवे से आगे निकल गया, हादसे से प्लेन में आग लग गई। इससे 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। हादसे के बाद पायलट और को-पायलट प्लेन में ही फंस गए, साथ ही वह जिन गाड़ियों से टकराया उन गाड़ियों में भी कई लोग फंस गए जिन्हें रेस्क्यू टीमों न किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.