नई दिल्ली, (एडीएनए)। कार के ब्रेक फेल होने के हादसे तो बहुत सुने होंगे लेकिन विमान के ब्रेक फेल होव जाएं और वह एयरपोर्ट पर खंभे से टकरा जाए यह शायद पहली बार सुन रहे होंगे। हादस में 200 विमान यात्रियों और क्रू मेंबर की जान बाल-बाल बच गई।
हासदा श्रीनगर एयरपोर्ट पर हुआ, जहां इंडिगो के विमान के ब्रेक फेल हो गए। पार्किंग के दौरान ब्रेक फेल होने से पायलट का नियंत्रण विमान से खत्म हो गया और विमान सीधे खंभे से टकरा गया। यह फ्लाइट नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। खंभे से विमान टकराने से यात्री घबरा गए लेकिन स्पीड कम होने से किसी को बड़ी चोट नहीं आयी। विमान जरूर क्षतिग्रस्त हो गया, विमान स्पीड में होता को उसमें आग भी लग सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।