Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर अब भारी भरकम जुर्माना नहीं, जानें DGCA के नए नियम

नई दिल्ली, (एडीएनए)। फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर लगने वाले भारी भरकम जुर्माने से अब बच सकते हैं। DGCA के नए लुक-इन ऑप्शन के तहत आप 48 घंटे के अंदर बिना किसी जुर्माना टिकट कैंसिल या उसे बदल सकते हैं। इसके लिए DGCA की कुछ शर्तों का पालन जरूर करना होगा। इसके अलावा एयरलाइंस आपकी फ्लाइट कैंसिल करती है तो आप उससे हर्जाना ले सकते हैं, ऐसे में आपको अपने अधिकारों की जानकारी जरूरी है।

दरअसल कई बार टिकट बुक कराने के बाद अचानक एयरलाइंस फ्लाइट कैंसिल कर देती हैं। इससे आपका पूरा प्लान गड़बड़ा जाता है। आप होटल की बुकिंग कर चुके होते हैं, कई बार आपकी मीटिंग तय होती है या आपको पारिवारिक समारोहों में जाना होता है। ऐसे मुश्किल समय में आपको अपने अधिकारों की जानकारी हो तो आप मुश्किलों से काफी हद तक बच सकते हैं।

पहले तो अगर कोई एयरलाइन फ्लाइट कैंसिल करती है तो पहले से पूरी जानकारी देनी होगी। अगर तय समय पर एयरलाइंस आपको फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी महीं देती तो या तो उसे दूसरी फ्लाइट का ऑप्शन देना होगा या टिकट का पूरा पैसा लौटाना होगा। आप एयरलाइन से दूसरी फ्लाइट मांगें या पूरा पैसा, आप जो चाहेंगे एयरलाइंस को देना होगा। अगर उसकी वैकल्पिक फ्लाइट आपको सूट नहीं करती तो तुरंत पैसा वापस होगा। एयरलाइन की गलती से आपका पैसा फंसा नहीं रह सकता है।

DGCA ने हवाई यात्रियों के लिए टिकट रिफंड और कैंसिलेशन नियमों में हाल में ही बदलाव किए हैं। नए नियमों के अनुसार आप 48 घंटे के अंदर अपना टिकट कैंसिल भी कर सकते हैं, इससे आपको पूरा पैसा वापस होगा। अगर आप टिकट बदल रहे हैं और नई फ्लाइट का पैसा अधिक है तो केल आपको वह बढ़ा पैसा ही चुकाना होगा। इसके साथ आप टिकट में नाम या और कोई तब्दीली करनी चाहते हैं तो भी 48 घंटे के अंदर बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के कर सकते हैं।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.