Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

नशे में था एयर इंडिया का पायलट, खतरे में पड़ सकती थी यात्रियों की जान

नई दिल्ली (एडीएए)। एयर इंडिया का पायलट नशे में उड़ान भरने जा रहा था। समय रहते इसका खुलासा हो गया और यात्रियों की जान खतरे में पड़ने से बच गई। कनाडा ने एयर इंडिया से पूछा है पायलट के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है। 

कनाडा के वैंकूवर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI-186 उड़ान भरने वाली थी, पायलट नशे में था और फ्लाइट ले जाने वाला था लेकिन ऐन वक्त पर पकड़ा गया। संदेह होने पर उसे हिरासत में लेकर एलकोल टेस्ट कराया गया। संदेह सही निकला और पायलट नशे में निकला। इसके कारण फ्लाइट दो घंटे लेट जा सकी। यात्रियों को इसकी जानकारी हुई तो राहत की सांस ली।

घटना 23 दिसंबर को है, पायलट वैंकूवर एयरपोर्ट पर हॉलिडे वाइन की चुस्कियां ले रहा था। फ्री स्टोर में तैनात एक कर्मचारी ने बोइंग-777 के पायलट को वाइन पीते देख लिया। कर्मचारी ने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी, इस पर अधिकारियों ने पायलट को हिरासत में लेकर उसका ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया जिसमें पायलट पकड़ा गया। कनाडाई अधिकारियों ने इसकी सूचना एयर इंडिया के अधिकारियों को देकर कार्रवाई को कहा। इसके बाद दूसरे पायलट की व्यवस्था की गई, तब फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ान भर सकी।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.