Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

खुशखबरीः कानपुर से नवी मुंबई के लिए इसी माह फ्लाइट

कानपुर (एडीएनए)। कानपुरवासियों के लिए नए साल का एक और तोहफा मिलने जा रहा है। जनवरी के अंत तक कानपुर वालों के लिए नवी मुंबई की फ्लाइट मिल जाएगी। इंडिगो एयरलाइन और केंद्रीय उड्डयन मंत्राय के बीच इसकी सहमति बन गई है। इसके अलावा फरवरी के आखिर तक अहमदाबाद और पुणे की फ्लाइटें शुरू होने की पूरी संभावना है।

कानपुर से फिलहाल 5 फ्लाइटों का संचालन हो रहा है, इनमें इंडिगो की एक फ्लाइट मुंबई के लिए है। अभी यात्रियों को नवी मुंबई जाने के लिए पहले मुंबई जाना पड़ता है, नई फ्लाइट से यह समस्या समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट निदेशक प्रदीप यादव के अनुसार केंद्रीय उड्डयन मंत्री और इंडिगो एयरलाइंस के बीच बातचीत के बाद नवी मुंबई के लिए फ्लाइट की सहमति बन गई है। उनके अनुसार इसी माह नई फ्लाइट का सेड्यूल जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद और पुणे के लिए भी फ्लाइट पर मंथन जारी है, इनके शेड्यूल फरवरी में जारी हो सकते हैं। यह फ्लाइटें शुरू होती हैं तो कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से 8 फ्लाइट हो जाएंगी।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.