नई दिल्ली (एडीएनए)। भारत का एविएशन सेक्टर नया इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने एक ऐसी एयरबस खऱीदी है जो बिना रुके 11 घंटे तक उड़ान भरेगी। इंडिगो के बेड़े में नई एयरबस शआमिल होने से लम्बी दूरी की उड़ानें आसान हो सकेंगी।
बुधवार को इंडिगो एयरलाइन को दिल्ली एयरपोर्ट पर देश की पहली एयरबस A-321 XLR मिली जो खासतौर पर लम्बी उड़ानों के लिए बनायी गई है। इसकी क्षमता 11 घंटे लगातार उड़ान भऱने की है। यह एयरबस तकनीकी रूप से बहुत एडवांस है जिससे भारतीय यात्री उड़ान का नया अनुभव औऱ अहसास कर सकेंगे। जनवरी के अंत से इस एयरबस का इस्तेमाल दिल्ली और मुंबई से एथेंस की सीधी उड़ान के लिए किया जाएगा।
एयरबस की तकनीकी पर गौर करें तो यह एक बार में 6 हजार 700 किमी तक बिना रुके उड़ान भर सकती है, यही नहीं इसमें 30 फीसदी तक ईंधन की कम खपत होगी। इस विमान में 12 बिजनेस क्लास और 183 इकोनॉमी क्लास की सीटें हैं। इसकी सीटें चौड़ी और बेहद सुविधाजनक हैं ताकि लम्बी दूरी की उड़ान में यात्रियों को कोई दिक्कत न हो। उड़ान के दौरान यात्रियों को एयरबस के अंदर मनोनंजन के साथ कनेक्टिविटी की भी सुविधा मिलेगी।
इंडिगो ने लम्बी दूरी की उड़ान पर ध्यान केंद्रित करते हुए 40 एयरबस A-321 XLR के आर्डर दिए हैं। इस साल यानी 2026 में कुल 9 एयरबस A-321 XLR मिलने की उम्मीद है जिससे दूसरे देशों के लिए भी सुविधाजनक उड़ानें शुरू हो सकेंगी।