न्यूज प्लस डेस्क, ओडीशा। ओडिशा के राउरकेला में शनिवार दोपहर बाद 9-सीटर चार्टर्ड विमान उड़ान भरते ही क्रैश हो गया। विमान में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इंडिया वन एयर के 9 सीटर विमान ने राउरकेला से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरी थी। विमान में पायलट समेत 7 लोग सवार थे। उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही विमान राउरकेला से करीब 10 किमी दूर हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि विमान में किसी खराबी का अहसास होने पर पायलट ने विमान को खेतों में उतारा जो जमीन से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पायलट समेत विमान में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि चार्टर्ड विमान निजी उड़ान पर था जिसमें पायलट, दो क्रू मेंबर और चार यात्री सवार थे। स्थानीय प्रशासन के अनुसार पायलट को विमान में कुछ खराबी का अहसास हुआ इसिलए उसने सुरक्षित स्थान देखकर उसने लैडिंग की कोशिश की। खेतों में लैडिंग के दौरान विमान सीधे जमीन से टकरा गया जिससे वह बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।