नोएडा (एडीएनए)। 25 सालों बाद नोएडा का हवाई आसमान से जुड़ने का सपना आखिर आज यानी 28 मार्च 2026 को पूरा हो गया। पीएम मोदी ने जेवर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण किया, जिसके साथ यहां से उड़ान शुरू हो गई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जेवर (नोएडा) हवाई अड्डे के पहले फेस का लोकार्पण किया। इसी के साथ एयर इंडिया, इंडिगो समेत कई एयरलाइंस की फ्लाइट यहां से शुरू हो गईं। पीएम मोदी के पहुंचने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया, इसके बाद पीएम मोदी ने एयरपोर्ट का लोकार्पण किया और कहा देश में तेजी से एयरपोर्टों का निर्माण हो रहा है जिससे हवाई सेवाएं बेहतर हो रही हैं। एयरपोर्ट के लोकार्पण के साथ पीएम ने सभा को संबोधित किया।
आधुनिक तकनीकि से लैस एयरपोर्ट
नोएडा एयरपोर्ट आधुनिक तकनीकि से लैस है, यहां घने कोहरे और तेज बारिश के बीच भी विमानों की लैडिंग और उड़ान हो सकेगी। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार घने कोहरे और बीरिश में बहुत कम विजिबिलिटी के दौरान भी एयरपोर्ट पर आसानी से विमानों की लैडिंग और उड़ान हो सकेगी। इसके लिए एयरपोर्ट पर लैडिंग सिस्टम (आईएलएस) के सबसे अच्ची तकनीकि कैट थ्री का इस्तेमाल किया गया है।
एयरपोर्ट के लोकार्पण से पहले सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा आज एक और स्वर्णिम शिखर स्पर्श करने जा रही है। उन्होंने लिखा प्रधानमंत्री आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथन चरण का उद्घाटन करने जा रहे हैं। उन्होंने लिखा यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास का रनवे साबित होगा, यहां से युवाओं के सपने उड़ान भरेंगे। एयरपोर्ट के उद्घाटन और पीएम की सभा के दौरान कई लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई, यमुना नदी में भी सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। इस मौके पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि प्रदेश और देश दोनों के लिए एयरपोर्ट की शुरुआत बड़े गौरव के क्षण हैं।