लखनऊ (एडीएनए)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर जगुआर और मेराज की गड़गड़ाहट ने पूरा इलाजा गूंज उठा, एक बार फिर वायुसेना ने भरोसा दिलाया की वह हर परिस्थिति में देश की सुरक्षा के लिए तैयार है। इससे पहले भी इसी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और दो-दो बार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना के जांबाज अपनी ताकत का अहसास करा चुके हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 6 तरह के लड़ाकू विमानों ने टच एंड गो का प्रदर्शन किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना का यह तीसरा युद्धाभ्यास था। लड़ाकू विमानों के टच एंड गो से पहले वायु सेना के सी-295 एयर क्राफ्ट ने एक्सप्रेस-वे के रनवे पर लैंडिंग की। जैसे ही यह विमान आसमान में उड़ा, जगुआर की गड़गड़ाहट सुनाई दी। कुछ सेकेंड लैडिंग के बाद जगुआर के कई एयरक्राफ्ट ने आसमान पर कलाबाजी दिखाई तो लोग देखते रह गए।
फाइटर जेट एमयू-30 एमकेआई, जगुआर, मराज-2000ल के अलावा वायु सेना के परिवहन विमानों में सी-295 और एएन-32 ने युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया। इस दौरान सैकड़ों लोग चिलचिलाती धूप में वायुसेना के करतब देखने को घंटों जमा रहे। लोगों को अहसास हो गया कि किसी भी परिस्थिति में उनकी वायु सेना दुश्मन के छक्के छथुड़ा सकती है, वायु सेना अधिकारियों ने बताया कि देश के विभिन्न एक्सप्रेस-वे पर इस तरह की हवाई पट्टियां बनायी गई हैं ताकि किसी इमरजेंसी में इनमें फाइटर जेट उतारे और उड़ाए जा सकें।