नई दिल्ली (एडीएनए)। इंडिगो एयरलाइंस में पायलट और भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी की सूझबूझ से खराब मौसम के कारण डगमगाए विमान को संभाल कर यात्रियों की जान बचा ली। खराब मौसम में फंसे विमान को पटना के बजाय वह लखनऊ लेकर आए और सुरक्षित लैंडिंग कराई। लखनऊ में विमान की लैंडिंग के बाद उन्होंने यात्रियों से कहा सभी सुरक्षित हैं, अब घबराने की जरूरत नहीं है।
इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6497 को कैप्टन के रूप में रूडी दिल्ली से पटना लेकर जा रहे थे, पटना के करीब पहुंचने पर मौसम खराब हो गया। टर्बुलेंस यानी तेज झटकों से यात्री सहम गए, मौसम खराब होने से खराब दृश्यता के कारण विमान को पटना उतारना मुश्किल हो गया, इस पर सांसद और विमान के कौप्टन रूडी ने विमान लखनऊ की तरफ डायवर्ड किया, पहले उन्होंने बनारस में विमान उतारने की अनुमति मांगी लेकिन वहां जगह न मिलने के कारण उन्होंने लखनऊ में लैंडिंग का फैसला किया, अंततः उन्होंने लखनऊ में विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई और सभी यात्रियों को संकट से बचा लिया। रूडी ने जब यात्रियों को बताया अब वह सुरक्षित हैं तो सभी यात्रियों ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया।
राजीव प्रताप रूडी भाजपा सांसद होने के साथ इंडिगो में सीनियर पायलट हैं, वह अक्सर विमान की कमान संभालते हैं यानी उड़ान के समय वह कैप्टन होते हैं और यात्रियों को उन पर पूरा भरोसा रहता है। ताजा घटना से न केवल एयरलाइंस बल्कि यात्रियों का उन पर भरोसा और बढ़ा है।