नई दिल्ली (एडीएनए)। पूर्वी लद्दाख के दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। लेह के पास तांगत्से क्षेत्र में आपरेशनल उड़ान के दौरान क्रैश हुए हेलीकॉप्टर पर सवार सैन्य अफसर बाल-बाल बच गए।
घटना 20 मई को हुई लेकिन सेना ने इसकी जानकारी बाद में सार्वजनिक की। हेलीकॉप्टर पर 3-इन्फेंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर मेजर जनरल सचिन मेहता समेत तीन सैन्य अफसर सवार थे। हेलीकॉप्टर लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर उड़ान रहे थे। प्राथमिक जांच में बताया गया है कि तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर की फोर्स लैंडिंग करानी पड़ी, जिससे वह क्रैश हो गया लेकिन इसमें सवार तीनों अफसर सुरक्षित हैं। विस्तृत जांच के लिए सेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वारी के आदेश दिए हैं। हादसे के बाद सुरक्षित बचे मेजर जनरल सचिन मेहता समेत ने अपने साथियों के साथ सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर डाली जो अब तेजी से वायरल हो रही है।