Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

खुशखबरीः आवाज की गति से 5 गुना तेज उड़ेगा आपका प्लेन, 15 घंटे का सफर 2 घंटे में होगा तय

नई दिल्ली (एडीएनए)। जापान की स्पेस एजेंसी और वहां की कुछ यूनीवर्सिटी ने मिलकर एक ऐसा हाइपरसोनिक इंजन बनाया है जिससे हवाई जहाज आवाज की गति से भी 5 गुना तेज उड़ेगा। जापान ने इस बेहद तेज हाइपरसोनिक इंजन का सफल परीक्षण कर लिया है।

इंजन के सफल परीक्षण के बाद इस तकनीकी का हवाई जहाज में प्रयोग के लिए काम शुरू हो गया है, यह तकनीकी हवाई जहाज में पूरी तरह सफल रही तो 14-15 घंटे का टोक्यो से न्यूयार्क के बीच का सफर मात्र दो घंटे में पूरा हो जाएगा। इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा बल्कि आपातकालीन सेवाओं के लिए यह तकनीकी बेहद फायदे वाली होगी।

एविएशन से जुड़े विशेषज्ञ बताते हैं कि हाइपरसोनिक इंजन की तकनीकी दुनियाभर में हवाई यात्रा का तरीका बदल सकती है और इससे एविएशन क्षेत्र में नई क्रांति आ सकती है। इससे जुड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि इंजन के सफल परीक्षण के बाद भी इसके इस्तेमाल के लिए अभी और कई परीक्षण करने होंगे। वैज्ञानिकों के अनुसार नया हाइपरसोनिक इंजन स्क्रैमजेट तकनीकी पर काम करेगा, जिससे यह आवाज से भी 5 गुना तेज उड़ान भरने में सक्षम होगा।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.