Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

घरेलू फ्लाइट पर भी संकटः एक जून से बंद हो जाएंगी 250 फ्लाइट

 नई दिल्ली (एडीएनए)। जैसी की आशंका थी अन्तर्राष्ट्रीय फ्लाइट के बाद अब घरेलू फ्लाइट पर भी संकट पैदा हो गया है। एविएशन डीएनए ने पहले ही चेताया था कि ईंधन संकट से कई घरेलू फ्लाइट भी बंद हो सकती हैं, विभिन्न एयरलाइंस अगले माह यानी जून से घरेलू फ्लाइट घटाने जा रही हैं।

ईंधन की कीमतों में वृद्धि से पैदा हुए संकट से सभी एयरलाइंस परेशान हैं। खर्चे घटाने के लिए एयरलाइंस 20-25 फीसदी अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों में पहले से कटौती कर चुकी हैं। घरेलू उड़ानों में संकट दूर करने के लिए केंद्र सरकार के साथ कुछ प्रदेशों ने एयरलाइंस को राहत दी है इसके बावजूद एयलाइंस बढ़े खर्चे से परेशान हैं, अंततः वह अब घरेलू उड़ानों में भी कटौती करने जा रही हैं।

एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने जून से अगस्त तक अपनी घरेलू उड़ानों में कटौती का फैसला कर लिया है। एयर इंडिया 22 तो इंडिग न करीब 6-7 फीसदी तक कटौती की घोषणा की है। इस घोषणा से एक जून से 31 अगस्त तक एयर इंडिया और इंडिगो की 250 से ज्यादा फ्लाइट बंद रहेंगीं। जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस इसी के साथ इंडिगो ने अपना अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों में 17 फीसदी तक कटौती का ऐलान किया है। इससे पहले एअर इंडिया ने अपनी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में 27 फीसदी तक कटौती की घोषणा कर चुकी है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.