Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

हवाई सफर पर मौसम की मार, इधर-उधर डायवर्ट करनी पड़ीं कई फ्लाइट, खतरा अभी बरकरार

नई दिल्ली (एडीएनए)। गुरुवार यानी 28 मई को अचानक बिगड़े मौसम के चलते खासकर दिल्ली आ रही कई फ्लाइट्स को लखनऊ, जयपुर और अन्य स्थानों के लिए डायवर्ट करना पड़ा। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार अभी आगे भी एक-दो दिन इस तरह का संकट आ सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी तेज आंधी और बारिश के कारण कई फ्लाइट प्रभावित हो गईं। मौसम खराब होने से जहां दिल्ली पहुंचने वाली फ्लाइट डिस्टर्व हुईं वहीं दिल्ली से फ्लाइट नहीं उड़ा पाने से ट्रैफिक जाम के कारण भी कई फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा।

इस्तीफा देने के बाद बेंगलुरु से दिल्ली के लिए उड़े कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का विमान खराब मौसम के कारण जयपुर से लिए मोड़ दिया गया और वह दिल्ली के बजाय जयपुर पहुंच गए। इसके अलावा दिल्ली जा रही 7 फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा, इन सारी फ्लाइटों को लखनऊ में लैंड कराना पड़ा। मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट को भी लखनऊ में उतारना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है, ऐसे में अभी अगले दो दिन तक फ्लाइटों पर संकट बरकरार रहेगा, एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि यात्री अपनी फ्लाइट का समय चेक करके ही घर से निकलें।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.