Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

खुशखबरीः अब बिना ट्रांजिट वीजा कर सकते जर्मनी से सफर

नई दिल्ली (एडीएनए)। जर्मनी ने एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा की जरूरत को खत्म कर दिया है। अब किसी भी देश की यात्रा के दौरान बिन वीजा लेओवर कर सकेंगे। जानिए क्या होंगे इसके फायदे।

अक्सर विदेश यात्रा करने वाले भारतियों के लिए जर्मनी की तरफ से बड़ी खुशखबरी मिली है, अगर आपका यूरोप के रास्ते कही जाने का प्लान है तो आपको बड़ी राहत मिलेगी। जर्मनी ने भारतियों के लिए ऐसी राहतदी है जिससे न केवल यात्रा आसान होगी बल्कि आपकी जेब पर पड़ने वाला बोझ कम होगा और तमाम कागजी फार्मेल्टी से बचेंगे। जर्मनी ने भारतियों के लिए एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा की जरूरत को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

जर्मनी का राहत देने वाला यह फैसला 3 जून 2026 से लागू हो गया है। जर्मनी के फेडरल लॉ गजट में यह अधिसूचना प्रकाशित हो चुकी है। इसके बाद भारतीय यात्री किसी तीसरे देश की यात्रा के दौरान जर्मन एयरपोर्ट पर बिना ट्रांजिट वीजा के ही लेओवर कर सकेंगे। जर्मनी का कहना है कि यह कदम भारत-जर्मनी संबंधों को और मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.