Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

दिल्ली सरकार ने ATF पर कम किया VAT, हवाई यात्रियों को बड़ी राहत

नई दिल्ली (एडीएनए)। दिल्ली सरकार ने ATF पर 25 फीसदी VAT घटाकर एयरलाइंस को बड़ी राहत दी है, इसका सीधा फायदा हवाईं यात्रियों को मिलेगा। 17 मई को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया, दिल्ली में एयर टरवाई फ्यूप पर वैट अब 7 फीसदी रह गया है। यह फैसला 6 माह तक लागू रहेगा। महाराष्ट्र सरकार पहले से यह राहत दे चुकी है।

दिल्ली सरकार ने दिल्ली में रहने वाले हवाई यात्रियों के लिए पिछले हफ्ते बड़ी राहत दी है। वैट में कटौती से एयरलाइंस और हवाई यात्रियों दोनों को बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली देश में महाराष्ट्र के बाद जेट फ्यूल में टैक्स घटाने वाला दूसरा राज्य हो गया है। यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब एयरलाइंस फ्यूल के बढ़ती कीमतों के कारण भारी दबाव में हैं। उधर सुप्रीम कोर्ट ने भी एक रूट पर टिकटों क दामों में भारी अंतर पर भी एयरलाइंस को कड़ी फटकार लगाई है।

दरअसल एयरलाइंस का परिचालन में 40 फीसदी खर्च अकेले ईधन में होता है, ऐसे में वैट पर 25 फीसदी की कटौती से एयरलाइंस को बहुत राहत मिलेगी। अब दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ने वाली हर फ्लाइट का खर्च कम होगा और भारतीय एयरलाइंस अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विदेशी कंपनियों से लड़ाई लड़ पाएंगी। अब एयरलाइंस को एयर टिकट के रेट कम करने हैं, माना जा रहा है कि जल्द कम से कम घरेलू हवाई सफर सस्ता होगा।

 

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.