नई दिल्ली (एडीएनए)। पाकिस्तानी वायुसेना का विमान आसमान पर सीधे सड़क पर गिरा, सड़क पर गिरते ही विमान में आग लग गई। जिस समय विमान गिरा सड़क पर वाहन दौड़ रहे थे, इससे अफरातफरी मच गई। विमान में सवार दोनों पायलटों की मौके पर ही मौत हो गई।
पाकिस्तान के खैबर पख्तीनख्वा से दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। जहां पाकिस्तानी एयरफोर्स का ट्रेनर प्लेन अचानक आसमान से सड़क पर गिरा, क्रैश होते ही विमान सड़क पर कुछ मीटर घिसटा और उसमें आग लग गई। वीडियो में दिख रहा है कि विमान बहुत तेजी से सड़क की तरफ आया और जोर से टकराकर बिखर गया। विमान सड़क पर गिरते ही आग का गोला बन गया और आग की लपटें पीछे छोड़ते हुए सड़क पर कई मीटर तक घिसटता चला गया। उस समय सड़क से कुछ बाइक सवार गुजर रहे थे। विमान में दो पायलट सवार थे जिनकी हादसे में मौत हो गई।