नई दिल्ली (एडीएनए)। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में दो हेलीकाप्टर हवा में टकरा गए। क्रैश होते ही दोनों हेलीकाप्टर एक पार्किंग में गिरे और आग लग गई। भीषण आग की चपेट में आए 20 वाहन जलकर राख हो गए और 6 लोगों की मौत हो गई।
स्थानीय मीडिया के अनुसार रविवार सुबह हेलीकाप्टर हवा में टकराए और दोनों जमीन पर आकर गिरे। नीचे गिरते ही एक हेलीकाप्टर फट गया और उसमें आग लग गई। आग वहां खड़ी गाड़ियों में फैल गई और एक के बाद एक कई धमाके हुए। आसमान पर दूर तक धुंए का गुबार दिखायी दिया। इससे अफरातफरी मच गई और पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके को खाली करा लिया। अधिकारियों के अनुसार मरने वाले सभी लोग दोनों हेलीकाप्टर के क्रू मेंबर थे, फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि दोनों हेलीकाप्टरों में टक्कर कैसे हुई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।