Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ समेत कई और शहरों को फ्लाइट शुरू

नई दिल्ली (एडीएनए)। नोएडा (जेवर) इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार को लखनऊ समेत कई शहरों के नियमित फ्लाइट की शुरुआत हो गई। लखनऊ के लिए नोएडा से 2 और लखनऊ से नोएडा के लिए हर रोज 2 फ्लाइट यानी दोनों एयरपोर्ट के बीच ह रोज 4 उड़ानें होंगी।

बुधवार को सुबह पहले दिन लखनऊ से नोएडा जाने वाली फ्लाइट के लिए 76 में से 72 और नोएडा की वापसी फ्लाइट यानी लखनऊ के लिए 74 सीटें बुक हुईं। इसी के साथ खासकर ग्रेटर नोएडा, नोएडा और गाजियाबाद में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी सहूलियत मिल गई है। इंडिगो के अनुसार नोएडा से हर रोज पहली फ्लाइट सुबह 6.00 बजे होगी जो 7.10 बजे लखनऊ पहुंचेगी, यह लखनऊ से 7.40 बजे वापस होगी और 8.55 बजे नोएडा में उतरेगी। इसके बाद नोएडा से दिन में 15.05 बजे दूसरी फ्लाइटल रवाना होकर 16.15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। रात में एक फ्लाइट 21.35 बजे लखनऊ से उड़ान भरने के बाद 22.50 बजे नोएडा पहुंचेगी।

नोएडा एयरपोर्ट से वैसे तो घरेलू उड़ानों की शुरुआत 15 जून से शुरू हो चुकी है लेकिन बुधवार को दिन इस एयरपोर्ट में नए पन्नों के रूप में जुड़ गया जब यहां से लखनऊ के अलावा जयपुर, श्रीनगर, जोधपुर, भोपाल, देहरादून, पंतनगर, चंडीगढ़, बरेली और किशनगढ़ के लिए फ्लाइट शुरू हो गईं। बरेली और किशनगढ़ के लिए सप्ताह में एक-एक फ्लाइट होगी जबकि बाकी शहरों के लिए हर रोज फ्लाइट शुरू की गई है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.