Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

नए उड़ते व्हाइट हाउस पर ट्रंप ने किया सफर, कतर से गिफ्ट में मिला है नया हवाई महल

नई दिल्ली (एडीएनए)। जिसे राजा-महाराजाओं के महल जैसे कीमती लकड़ी, सोने की फिटिंग और लेदर से सजाया गया हो, जिसमें लग्जरी सुइट, शानदार बेडरूम, सम्मेलन हाल, कांफ्रेंस हाल, आधुनिक किचन और बेहद आरामदायक बाथरूम, सेटेलाइट टीवी और सुरक्षा ऐसी कि परमाणु बम भी न भेद सके उस नए एयरफोर्स वन को हवाई महल न कहें तो और क्या कहें। कतर से गिफ्ट में मिले नए एयरफोर्स वन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को पहली उड़ान भरी। इसी के साथ यह लग्जरी जेट अमेरिकी राष्ट्रपति के जेट बेड़े में शामिल हो गया।

अमेरिकी राष्ट्रपतियों को 40 सालों से सेवा दे रहे एयरफोर्स वन की जगह अब कतर से ट्रंप को गिफ्ट में मिले नए एयरफोर्स वन (बोइंग 747-8) ने ले ली है। तमाम ट्रायल के बाद इसे बेड़े में शामिल किया गया है, हल्के नीले रंग से पूराने एयरफोर्स वन की जगह नए एयरफोर्स वन में लाल, सफेद और गहरे नीले रंग का प्रयोग कर सुंदर बनाया गया है। यह दुनिया के सबसे आलीशान, सुंदर, लग्जरी और सुरक्षित विमानों में से एक है। इसे हम उड़ता हवाई महल या उड़ता ह्वाइट हाउस कह सकते हैं।

विमान की खासियत

यह विमान सामन्य एयरफोर्स वन से दोगुना बड़ा और आधुनिक है। इसकी फ्यूल क्षमता आम बोइंग से कई गुना है, इसके अलावा इसमें फाइटर जेट जैसे हवा में ईंधन भरने की सुविधा है जिससे इसे कई घंटों नहीं बल्कि लगातार कई दिनों तक हवा में उड़ाया जा सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें आधुनिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम और परमाणु हमले से बचाव के लिए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक शील्ड लगाई गई है। डोनाल्ड ट्रंप की पसंद के अनुसार बाहरी हिस्से को गहरे नीले, लाल रंग के साथ नहरी पट्टियों से सजाया गया है। अंदर सोने की फिटिंग के साथ कई रंग के लेदर का प्रयग किया गया है जो नए एयरफोर्स वन को लग्जरी लुक देता है।

विमान के अगले हिस्से में राष्ट्रपति के लिए निजी सुइट बनाया गया है जिसमें आलीशान लाउंज सीटें हैं जिन्हें जरूरत के अनुसार बेड में बदला जा सकता है। विमान के अंदर एक हाईटेक कांफ्रेंस रूम बनाया गया है जिसमें एक बड़ी टच स्क्रीन और वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा है। विमान के अंदर दो आधुनिक किचन बनाए गए हैं ताकि पसंद के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति को स्वादिष्ट और सेहतमंद नाश्ता और भोजन परोसा जा सके। दोनों किचनों में एक सा 100 लोगों के लिए खाना बनाया जा सकता है, विमान में 90 से 100 एक साथ बैठ सकते हैं, जिसमें राष्ट्रपति का निजी स्टाफ, सुरक्षाकर्मी औप इंटेलीजेंस से संबंधित लोग शामिल हैं।

इसके अलावा विमान के पिछले हिस्से में मीडिया के लिए एक बड़ा और आरामदायक केबिन बनाया गया है, जिसकी हर सीट पर मसाज फंक्शन और पर्सनल टीवी स्क्रीन लगाई गई है। संचार सुविधाओं के लिए ग्लोबल ब्रॉडबैंड, सैटेलाइट टीवी और दुनिया के किसी भी कोने में सुरक्षित बातचीत के लिए करीब 200 करोड़ का अत्यधिक सुरक्षित कम्युनिकेशन सिस्टम लगाया गया है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.