नई दिल्ली (एडीएनए)। देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो बढ़ते खर्चो और मांग की कमी को देखते हुए तीन माह के लिए 6 इंटरनेशनल रूट्स पर फ्लाइट स्थगित करने जा रही है। एयरलाइंस ने अपने नेटवर्क ऑप्टिमाइजेशन के तहत यह फैसला किया है।
इंडिगो के अनुसार अगली तिमाही में मांग में संभावित कमी और जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के कारण ऑपरेशनल लागत से जुड़ी चुनौतियों के कारण यह कदम उठाया गया है। एविएशन कंपनी ने शेयर बाजार में अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। इंडिगो के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मौजूदा मार्केट की स्थितियों और मांग की स्थिति को देखते हुए अपनी खुद की स्थिति को आंकते हुए यह निर्णय लिया गया है। इंडिगो के अनुसार 01 जुलाई 2026 से लांगकावी, क्राबी, हो ची मिन्ह, हांगकांग और संघाई के लिए फ्लाइट रोकी जा रही है। इसके अलावा कंबोडिया में स्थित सिएम रीप के लिए भी 03 जुलाई से फ्लाइट बंद होगी।