Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

भारत के एविएशन क्षेत्र में आने वाली है क्रांति, 10 सालों में बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड

नई दिल्ली (एडीएनए)। अगले 10 सालों में भारत के एविएशन क्षेत्र में क्रांति आने वाली है, केंद्र सरकार ने 100 से अधिक नए एयरपोर्ट और 200 से अधिक नए हेलीपैड विकसित करने का ऐलान किया है। इससे देश की तस्वीर बदल जाएगी।

भारत सरकार बहुत जल्द उड़ान-2 स्कीम लाने वाली है, इस स्कीम के लॉन्च होने के साथ नए एयरपोर्ट और हेलीपैड के लिए काम शुरू हो जाएगा। केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने पिछले दिनों कहा कि सरकार तेज कनेक्टिविटी के लिए वचनबद्ध है, इसके लिए देश भर में एयरपोर्ट और हेलीपैड का जाल बिछाया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने कहाकि देश के सभी हवाई अड्डों पर उड़ान यात्री कैफे शुरू किए जाएंगे, इससे हवाई यात्रियों को खाने-पीने की चीजें किफायती दामों में मिल सकें।

इस साल मार्च में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में उड़ान-2 स्कीम को मंजूरी दी गई थी।ह स्कीम 2026-27 से 2035-36 के बीच 10 सालों के लिए लागू की गई है, इसके तहत केंद्र सरकार ने 28,840 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इससे नए एयरपोर्टों और हेलीपैड का निर्माण होगा, साथ ही कुछ एयरपोर्ट का आधुनिकीकरण भी किया जाना है। इसके बाद देश के छोटे शहर भी एयर कनेक्टिविटी के जुड़ जाएंगें।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.