Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्राइवेट जेट क्रैश, आग का गोला बने विमान के पायलट और को-पायलट की मौत

नई दिल्ली (एडीएनए)। सोमवार 08 जून 2026 की सुबह डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक प्राइवेट जेट क्रैश हो गया। जमीन पर टकराए विमान में भीषण आग लग गई जिससे वह आग का गोला बन गया। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में पायलट और को पायलट शामिल हैं, हादसे की जांच शुरू हो गई है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि निजी विमान ने कुछ मिनट पहले ही उड़ान भरी थी, उड़ान के दौरान उसमें तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद पायलट ने नजदीक के रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी थी। बताया जा रहा है कि लैंडिंग से कुछ सेकेंड पहले ही विमान हवा में ही नियंत्रण से बाहर हो गया। इससे विमान रनवे पर टकराया और कुछ मीटर घिसटने के बाद उसमें आग लग गई। 

हादसे के बाद तुरंत बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और आग बूझाई गई, जब तक आग बुझ पाती पायलट और को-पायलट की मौत हो चुकी थी। बताया गया है कि विमान में कोई यात्री सवार नहीं था जिससे बड़ी जनहानि होने से बच गई। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान में क्या खराबी आयी थी जिसके कारण पायलटों को इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला करना पड़। इसके लिए आगे की जांच जारी है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.