Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

ईरान-इराक एयरस्पेस फिर बंद, भारतीय पैसेंजर की ढीली हो रही जेब

नई दिल्ली (एडीएनए)। पश्चिम एशिया में फिर से युद्ध छिड़ने और तनाव के चलते ईरान-इराक एयरस्पेस फिर बंद हो गया है, भारतीय पैसेंजर को फिर से ज्यादा एयर फेयर चुकाना पड़ेगा और उसकी जेब फिर ढीली होगी।

ईरान-इराक का एयरस्पेस दोबारा बंद होने से भारतीय एयरलाइंस की टेंशन फिर बढ़ गई है, भारतियों के लिए यूरोप जाना फिर महंगा हो गया है। पश्चिम एशिया में फिर बढ़े तनाव का असर एक बार फिर भारतीय एयरलाइंस और भारतीय पैसेंजर्स पर पड़ने लगा है। भारत से यूरोप, यूके और नॉर्थ अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स को एक बार फिर लंबा रूट अपनाना पड़ रहा है इससे भारतीय एविएशन सेक्टर पर बुरा असर पड़ रहा है।

अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध छिड़ने से ईरान और इराक के ऊपर से गुजरने वाला एयरस्पेस सेफ नहीं रह गया है, तमाम सेफ्टी एजेंसियों ने एयरलाइंस को इन दोनों देशों के ऊपर से उड़ान नहीं भरने की सलाह दी है। इसका सबसे ज्यादा असर भारत से यूरोप, यूके और नॉर्थ अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स पर पड़ा है। बीच में करीब तीन माह सीज फायर के दौरान भारत से ज्यादातर फ्लाइट्स ईरान और इराक के ऊपर से होकर यूरोप पहुंचती थीं, जो यूरोप और अमेरिका जाने के लिए सबसे छोटा और आसान रूट है। अब एयरलाइंस को लंबा चक्कर लगाकर अपनी फ्लाइट ऑपरेट करनी पड़ेंगी, इससे सफर लंबा होने के साथ खर्चे भी बढ़ गए हैं।

 एयरलाइंस के पास अब दो ऑप्शन हैं, पहला नॉर्दर्न रूट यानी फ्लाइट्स को कॉकस और सेंट्रल एशिया की तरफ से होकर जाना पड़ेगा और दूसरा सदर्न रूट है यानी फ्लाइट्स को मिस्र, सऊदी अरब, ओमान और अरब सागर के ऊपर से होकर गुजरना पड़ेगा। इन दोनों रूटों पर दुनिया भर की एयरलाइंस के पहुंचने से एयर ट्रैफिक बहुत बढ़ गया है और एयर कंजेशन जैसी स्थिति बनने लगी है। किराया महंगा होने के साथ इसका सीधा असर फ्लाइट्स की टाइमिंग पर भी पड़ रहा है। दिल्ली और मुंबई से लंदन, पेरिस, फ्रैंकफर्ट सहित दूसरे यूरोपीय शहरों के लिए उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स अब पहले के मुकाबले करीब डेढ़ से दो घंटे ज्यादा समय हवा में रहना पड़ रहा है। इससे फ्यूल ज्यादा लग रहा है और ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ गई है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.