नई दिल्ली, (एडीएनए)। न्यूयार्क की ईस्ट नदी पर हार्ड लैंडिंग के दौरान सीप्लेन क्रैश हो गया। तुरंत बचाव अभियान चला प्लेन में सवार 8 जिंदगियों को बचा लिया गया। एक माह के अंदर अमेरिका में नदी में सीप्लेन क्रैश की यह दूसरी घटना है।
आठ लोगों को ले जा रहे सीप्लेन में अचानक तकनीकी खराबी आने से उसे ईस्ट रिवर पर हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी, सीप्लेन नदी में लैंड करते ही क्रैश हो गया। घटना के तुरंत बाद बड़े पैमाने पर रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया जिसके चलते प्लेन में सवार सभी 8 लोगों को बचा लिया गया। क्रैश सीप्लेन के जो वीडियो सामने आए हैं उसमें वह नदी में तैरता हुआ दिख रहा है और उसका एक पंख पानी में पूरी तरह डूबा हुआ है।
हादसा उस समय हुआ जब नदी पूरी तरह अशांत थी और उफान पर थी। उसी समय तकनीकी खराब के चलते सीप्लेन की हार्ड लैंडिंग कराई गई। पानी में लैंड करते ही प्लेन पलट गया और उसका एक पंख पानी में डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही न्यूयार्क सिटी फायर डिपार्टमेंट ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। रेस्क्यू टीमों ने पानी के भीतर ही प्लेन को सीधा किया और उसे खींचकर बाहर लाया गया। उसमें सवार सभी 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। निकाले गए कुछ लोगों को चोटें आयी थीं जिनका मौके पर मेडिकल टीम ने इलाज किया।
बताते हैं कि बचाव अभियान में पांच नावें शामिल थीं। अभियान के दौरान पास में एक अन्य सीप्लेन देखा गया। हालांकि यह दूसरा हादसा कब हुआ अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एक माह में यह दूसरी घटना है, इससे पहले थ्रोग्स नेक ब्रिज के पास उड़ान भरते समय भी एक सीप्लेन क्रैश हुआ था।