Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान टकराते बचे, मुंबई एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी

मुंबई(एडीएनए)मुंबई एयरपोर्ट पर उस समय सैकड़ों यात्रियों की जान सांसत में पड़ गई जब दो विमान एक ही रनवे पर आमने-सामने आ गए। इससे एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई। एटीसी की सतर्कता से इनको टकराने से रोक लिया गया नहीं तो भीषण टक्कर होती और कई यात्री मारे जाते। हादसा बचने पर एयरपोर्ट अथार्टी और यात्रियों ने राहत की सांस ली। दोनों विमान कैसे एक ही रनवे पर आमने-सामने आए इसकी जांच शुरू हो गई है।

दरअसल सिलीगुड़ी से मुंबई एयरपोर्ट पहुंची एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट रनवे से पूरी तरह हटी नहीं थी कि दिल्ली जाने को तैयार एयर इंडिया का विमान उसी रनवे पर आ गया और टेकऑफ की तैयारी करने लगा। रनवे पर लैंडिंग और टेकऑफ की स्थिति में दोनों विमान एकदम आमने-सामने आ गए। इनके बीच टक्कर होने वाली थी कि एटीसी हरकत में आया और एयर इंडिया के पायलट को तुरंत टेकऑफ की प्रक्रिया रोकने का निर्देश दिया। एयर इंडिया के पायलट ने निर्देश का तुरंत पालन किया और टेकऑफ की प्रक्रिया रोक दी जिससे विमान वहीं खड़ा हो गया। इससे दोनों विमानों के बीच टक्कर बच गई। दोनों विमानों में काफी यात्री सवार थे, दोनों के बीच टक्कर होती तो बड़ा हादसा होता और कई यात्री व क्रू मेंबर मारे जाते। बताते हैं कि दोनों विमानों के बीच मात्र 20 मीटर का फासला बचा था और उनमें सवार सैकड़ों यात्री सहम गए थे।

घटना पर एयर इंडिया की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि एटीसी से निर्देश मिलते ही पायलट ने टेकऑफ की प्रक्रिया रोक दी जिससे हादसा बच गया। सब लोग सुरक्षित हैं इसके बाद भी विमान की जांच कराईजा रही है और उसमें सवार यात्रियों को दिल्ली भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.