नई दिल्ली, (एडीएनए)। कुआलालंपुर से कोलकाता आ रही मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइ MH-184 नेताजी सुभाष तंद्र बोस एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले आसमान पर अटक गई। पांच मिनट तक फ्लाइट आसमान पर एक जगह अटकी रही, साथ ही 159 यात्रियों की सांसें भी अटक गईं। वजह थी एक लेजर बीम, जिसके कारण पायलट का ध्यान भटका और विमान अटक गया।
मलेशिया एयरलाइंस का विमान उस समय संकट में फंस गया जब सामने एक लेजर बीम आयी जिसने पायलट का ध्यान भटका दिया। इससे पायलट घटरा गया और विमान काफी देर तक आसमान में ही चक्कर काटता रहा। विमान पांच मिनट देर से एयरपोर्ट पर उतरा लेकिन विमान में सवार यात्री कुछ देर के लिए बुरी तरह घटरा गए थे। एयरपोर्ट निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट थाने में लेजर बीम की शिकायत दर्ज कराई गई है, पुलिस तलाश करेगी कि विमान पर लेजर बीम कहां से आयी और किसने यह हरकत की।