नई दिल्ली, (एडीएनए)। वाराणसी के बाद पंजाब का अमृतसर एयरपोर्ट देश का दूसरा इजी कनेक्ट इंटरनेशनल एविएशन हब बन गया है। मंगलवार को एयर इंडिया ने अमृतसर से यह विशेष सेवा शुरू कर दी, इससे पंजाब ही नहीं आसपास के इंटरनेशनल यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा।
विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए इस बार अमृतसर से बड़ी खुशखबरी आयी है, वाराणसी के बाद श्री गुरु रामदासजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इजी कनेक्ट इंटरनेशनल एविएशन सुविधा की शुरुआत एयर इंडिया ने कर दी है। इससे यात्री अब अमृसर एयरपोर्ट पर ही एमिग्रेशन और चेकइन कर दिल्ली के रास्ते 27 इंटरनेशनल फ्लाइट्स पकड़ सकेंगे। यह सुविधा केंद्र सरकार की हब-एंड-स्पोक नीति के तहत शुरू की गई है, पंजाब के अमृतसर को देश का दूसरा ऐसा हब बनाया गया है।
इस नई व्यवस्था से यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स के दौरान होने वाली तमाम परेशानियों से बहुत राहक मिलेगी। नई व्यवस्था से अब छोटे शहरों से आने वाले लोग भी अमृतसर के रास्ते बिना किसी परेशानी कहीं भी विदेश यात्रा कर सकेंगे। इसी के साथ केंद्र सरकार का भारतीय हवाई अड्डों को विश्व स्तरीय हब के विकसित करने का उद्देश्य आगे बढ़ रहा है। इस कदम से आने वाले दिनों में पंजाब से इंटरनेशनल हवाई कनेक्टिव और मजबूत होगी।