नई दिल्ली, (एडीएनए)। फुकेट से दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 एयर टर्बुलेंस में फंस गई। इससे विमान का संतुलन बिगड़ा और हवा में गोता खा गया। अचानक विमान टर्न हुआ और 10-15 मिनट तक गोता खाता रहा जिससे यात्रियों की सांसें अटक गईं, सीटों से गिरे 50 से अधिक लोगों को चोटें आयीं। हालांकि बाद में दिल्ली में विमना की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई, घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा गया।
एयर इंडिया की फ्लाइट सुबह फुकेट से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। दिल्ली के पास खराब मौसम के कारण विमान एयर टर्बुलेंस में फंस गया। यात्रियों ने अनुसार हवा में विमान गोता खाया और 10-15 मिनट तक लहराता रहा। तेज झटकों के कारण लोग सीटें से गिरे और आगे की सीटें से टकराए। इससे कई यात्रियों को गंभीर चोटें आयीं, घायल यात्री काफी देर तक चिल्लाते रहे। घबराए यात्री काफी देर तक कुछ समझ नहीं पाए, उनकी सांसें आधा घंटे तक अटकी रहीं। दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विमान के लैंड करते ही एयर इंडिया का ग्राउंड स्टाफ पहुंचा और यात्रियों के बाहर निकाला। घायल यात्रियों को एयर इंडिया ने अस्पताल भेजा, हालांकि कहाकि यात्रियों को मामूली चोटें आयी हैं। फिलहाल एयर इंडिया की तरफ से ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया कि कुल कितने यात्री घायल हुए और उनको क्या चोटें आयीं। साथी यात्रियों ने बाहर निकल कर बताया कि 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, इनमें से कुछ को गंभीर चोटें हैं। फिलहाल एयर इंडिया घटना की जांच कर रहा है, डीजीसीए ने भी घटना का संज्ञान लिया है और बड़ी जांच की तैयारी हो रही है।