Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

दिल्ली में भारी बारिश ने फिर धोया उड़ानों का सेड्यूल, 200 उड़ानें लेट

नई दिल्ली, (एडीएनए)। दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश ने एक बार फिर तमाम फ्लाइट्स का सेड्यूल बिगाड़ दिया है। बारिश के चलते दिल्ली आने-जाने वाली करीब 200 फ्लाइट्स लेट हो गईं। आप दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर कहीं जाने वाले हैं को पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। सोमवार सुबह से तेज बारिश और खराब मौसम के कारण विजिबिलिटी कम होने से फ्लाइट्स पर बुरा असर पड़ा है। सभी एयरलाइंस ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है ताकि उनको कोई दिक्कत न हो। तमाम एयरलाइंस की तरफ से कहा गया है कि घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें, साथ ही यह भी सलाह दी गई है कि बारिश के कार दिल्ली में जाम की स्थिति बनती है इसलिए फ्लाइट का स्टेट चेक करने के साथ घर से थोड़ा पहले निकलें।

दिल्ली एयरपोर्ट के अनुसार शाम तक बारिश के कारण करीब 200 फ्लाइट आधे घंटे तक लेट चल रही थीं। बारिश जारी रही और मौसम खराब रहा तो स्थिति और खराब हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने पहले से ही मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की थी। इससे माना जा रहा था कि फ्लाइट्स पर भी असर पड़ेगा जैसा कि पिछले दिनों हो चुका है। मौसम खराब होने और विजिविलिटी कम होने से विमानों के टेकऑफ और लैंडिंग दोनों में दिक्कत होती है जिससे फ्लाइट लेट होना लाजिमी है। सुबह से शुरू हुआ यह सिलसिला शाम तक बढ़ता ही रहा।

बारिश और मौसम खराब होने पर इंडिगो की वेबसाइट और ऑनलाइन सर्विस में भी दिक्कत आयी जिससे टिकट से जुड़े काम प्रभावित हो गए। एयरलाइंस ने कहा कि दिल्ली से फ्लाइट लेने वाले यात्री घरों और होटल से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। साथ ही कहा कि घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें ताकि रास्ते में जाम में फंसने की स्थिति में फ्लाइट न छूटे।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.