नई दिल्ली, (एडीएनए)। वैसे तो कहा जा रहा है कि इस साल अभी तक 12 फीसदी बारिश कम हुई है लेकिन देश के एयरपोर्ट इतनी बारिश में ही धोखा दे रहे हैं। हाल में चालू हुआ नोएडा एयरपोर्ट पर पानी भर गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाराणसी एयरपोर्ट का रनवे ऐन मौके पर धोखा दे गया, मरम्मत के कारण दो फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट करनी पड़ीं।
अरबों रुपये खर्च कर बना नोएडा यानी जेवर एयरपोर्ट में थोड़ी सा बारिश में पानी भर गया। इतना पैसा खर्च होने के बाद भी इंजीनियर एयरपोर्ट का पानी निकालने की ठीक व्यवस्था नहीं कर पाए, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। सपा मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने तंज कसा कि क्या एयरपोर्ट पर विमान के बजाय नाव चलेंगी। उन्होंने कहाकि जहां भी भाजपा सरकार है, वहां महा भ्रष्टाचार है।
इधर वाराणसी एयरपोर्ट का रनवे बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया, इसके चलते तुरंत उसकी मरम्त शुरू करानी पड़ी। अचानक ऐसी स्थिति आने पर वाराणसी पहुंचने वाली इंडिगो की दो फ्लाइटों को लखनऊ से अमौसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट करना पड़ा। इंडिगो के इन फ्लाइटों के यात्रियों को दूसरे संसाधनों से वाराणसी पहुंचाना पड़ा। इस पर भी विपक्ष ने तंज कसा है, विपक्ष का कहना है कि अभी तक सड़कों और एक्सप्रेस-वे पर ही भ्रष्टाचार फूटकर निकल रहा था अब एयरपोर्टों का भ्रष्टाचार भी सामने आ रहा है। विपक्ष ने कहाकि यह भ्रष्टाचार हवाई यात्रियों पर भारी पड़ सकता है, इसके लिए भाजपा सरकार को लोगों से माफी मांगनी चाहिए।